नारनौल। एआईयूटीयूसी के राज्य प्रधान कॉमरेड राजेंद्र सिंह ने मिड डे मील कुक को बकाया वेतन देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से पत्र लिखा है। इसमें कहा कि प्रदेश की मिड डे मील कुक को पिछले 3 माह से मानदेय नहीं मिला है। मिड-डे मील कुक आर्थिक स्थिति में सबसे निचले पायदान है। काफी संख्या में विधवा महिला है। सरकार के एक माह के 7000 रुपये मानदेय के अलावा उनके पास आमदनी का कोई जरिया नहीं है। सरकार दीपावली के अवसर पर मुबारकवाद के नाम से सुर्खियां बटोर रही है, परंतु मिड-डे मील कर्मियों के प्रति उदासीन बनी बैठी है। सरकार ने दीपावली से पहले 3 माह का मानदेय नहीं दिया तो प्रदेश की मिड डे मील कुक दीपावली वाले दिन ही जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगी।