फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जयपुर की घटना से लिया सबक, अग्निशमन यंत्रों को जांचा

Tue, 07 Oct 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:-73 नागरिक अस्पताल में लगा सिलेंडर---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में बने आईसीयू वार्ड में लगी आग से महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल के जिम्मेदारों ने भी सबक लेते हुए आग बुझाने के सभी यंत्रों की जांच की।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम को एसएमओ की ओर से कर्मचारियों की बैठक लेकर सभी फायर सेफ्टी सिलिंडरों की जांच के आदेश दिए। लंबे समय से वार्डों में धूल फांक रहे सिलिंडरों को भी तय स्थानों पर लगा दिया गया है। मंगलवार को अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों ने सभी वार्डों के बाहर एवं ओटी, आपातकालीन वार्डों से लेकर स्टोर तक लगे सिलिंडरों की जांच की।
बता दें कि गत रविवार को जयपुर में हुए हादसे के बाद क्षेत्र के अस्पतालों में आग बुझाने के सभी यंत्रों की जांच शुरू कर दी गई है। जिम्मेदार भी इस प्रकार की आपदा से निपटने की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में 30 से अधिक फायर सेफ्टी सिलिंडर लगाए हैं।
विज्ञापन

एसएमओ डॉ. जयप्रकाश यादव ने बताया कि सोमवार देर शाम को सुरक्षा कर्मचारियों के साथ सभी जिम्मेदारों की बैठक लेकर इस प्रकार की घटना से निपटने की तैयारियों के लिए व्यवस्थाओं एवं उपकरणों की जांच के निर्देश दिए गए थे। अस्पताल में प्रत्येक वार्ड में किसी भी प्रकार की आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें