फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खुडाना गांव के नीमला जोहड़ के पास दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों के शोर मचाने पर भागा

Tue, 04 Jun 2024 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के खुडाना गांव की पहाड़ियों पर बने मां चिल्लाय देवी मंदिर परिसर में दिखा तेंदुआ दूसरे दिन गांव की आबादी के नजदीक पहुंच गया। सोमवार देर रात गांव के नीमला जोहड़ के पास बने मंदिर में कुछ ग्रामीणों ने तेंदुए को देखा। इसके बाद ग्राम पंचायत की ओर से गांव में मुनादी करा सावधान रहने की हिदायत दी है। गांव की आबादी के पास सोमवार देर रात दिखाई तेंदुआ दिखने पर ग्रामीणों ने शोर मचाया तो वह पहाड़ी क्षेत्र में ऊंचाई पर चढ़ गया। मंगलवार को तेंदुए की किसी भी प्रकार की कोई गतिविधि सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

खुडाना गांव की पहाड़ियों में करीब दो किलोमीटर की ऊंचाई पर रविवार रात करीब एक बजे मां चिल्लाय देवी की मंदिर परिसर में तेंदुआ बाड़े से बतख उठा ले गया था। जब सोमवार को सुबह छह बजे मंदिर का पुजारी अशोक मंदिर परिसर में पहुंचा तो परिसर बाड़े से बतख गायब मिली। वन्य जीव विभाग से निरीक्षक चरण सिंह के नेतृत्व में पवन, लोकेश व रवि की टीम पहुंची। मंदिर के पुजारी ने सीसीटीवी कैमरे में देखा तो रात को 1:03 बजे तेंदुआ एक बतख को मुंह में दबाकर मंदिर परिसर से बाहर जाता दिखाई दिया था।
मंगलवार को ग्रामीणों की ओर से तेंदुआ को लेकर कोई सूचना नहीं मिली। खुडाना के आसपास बहुत बड़ा पहाड़ी क्षेत्र है जो इस प्रकार की प्रजाति के लिए अनुकूल है। हालांकि आसपास के ग्रामीणों को सावधान रहने की आवश्यकता है किसी भी प्रकार का जोखिम न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरण सिंह, निरीक्षक, वन्य जीव विभाग, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें