फोटो संख्या:54- गांव खुडाना में तेंदुआ दिखने के बाद मौके पर पहुंची वन्य प्राणी विभाग की गाड़ी--
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव खुडाना की पहाड़ियों पर बने मां चिल्लाय देवी मंदिर परिसर में तेंदुआ दिखाई दिया है। इससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। तेंदुए का खुलासा तब हुआ जब सोमवार सुबह छह बजे मंदिर के पुजारी अशोक मंदिर परिसर में पहुंचे तो परिसर में बने बाड़े से बतख गायब मिली। सीसीटीवी कैमरे में रात 1:03 बजे तेंदुआ एक बतख को मुंह में दबाकर मंदिर परिसर से बाहर जाता दिखाई दे रहा है।
गांव खुडाना की पहाड़ियों में करीब दो किलोमीटर की ऊंचाई पर मां चिल्लाय देवी का मंदिर है। पुजारी अशोक ने बताया कि मंदिर परिसर में आठ बतख पाली हुई थीं। इनमें से एक बतख एक सप्ताह पहले गायब हुई तो उसने सोचा की कोई व्यक्ति चोरी कर ले गया होगा, लेकिन जब सोमवार सुबह छह बजे मंदिर परिसर से एक बतख और गायब मिली तो संदेह होने पर सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो तेंदुआ दिखाई दिया। सूचना के बाद मौके पर वाइल्ड लाइफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वन्य जीव विभाग से निरीक्षक चरण सिंह के नेतृत्व में पवन, लोकेश व रवि की टीम पहाड़ी पर पहुंची।
सूचना मिली थी कि गांव खुडाना की पहाड़ी पर बने मंदिर परिसर में तेंदुआ दिखाई दिया है। जब टीम के साथ पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो एक तेंदुआ मंदिर परिसर से बतख को मुंह में दबाए ले जाता दिखाई दे रहा है। यहां बहुत बड़ा पहाड़ी क्षेत्र है जो इस तरह की प्रजाति के लिए अनुकूल है।
-चरण सिंह, निरीक्षक, वन्य जीव विभाग
फोटो संख्या:54- गांव खुडाना में तेंदुआ दिखने के बाद मौके पर पहुंची वन्य प्राणी विभाग की गाड़ी--
फोटो संख्या:54- गांव खुडाना में तेंदुआ दिखने के बाद मौके पर पहुंची वन्य प्राणी विभाग की गाड़ी--