फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: नारनौल में पकड़ा गया तेंदुआ, पिंजरे में बंधे पशु को देख घुसा और हो गया कैद

Fri, 21 Jul 2023 10:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

लगभग 10-12 दिन पहले मुकुंदपुरा गांव में जंगली जानवर देखा गया था। उसने कई ग्रामीणों के पालतू पशुओं पर हमला किया था।
विज्ञापन
पिंजरे में कैद तेंदुआ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नारनौल में शहर से सात किलोमीटर दूर मुकुंदपुरा गांव में वन्य प्राणी विभाग ने तेंदुआ को पकड़ा है। तेंदुआ पिछले कई दिनों से गांव में घुसकर पशुओं पर हमला कर रहा था। इसके चलते वन्य प्राणी विभाग ने गांव में पिंजरा लगा कर छोड़ा हुआ था। साथ ही जंगली जानवर पर नजर रखी जा रही थी।
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम को पिंजरे में बांधे गए पशु को देखकर तेंदुआ पिंजरे में घुस गया और कैद हो गया। इसकी सूचना ग्रामीणों को लगी तो भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पाकर वन्य प्राणी विभाग के अधिकारी और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया।

लगभग 10-12 दिन पहले मुकुंदपुरा गांव में जंगली जानवर देखा गया था। उसने कई ग्रामीणों के पालतू पशुओं पर हमला किया था। इसके बाद इसकी सूचना प्रशासन को दी गई थी। इसके बाद वन्य प्राणी विभाग ने गांव में पिंजरा लगा दिया था जिसमेंयह तेंदुआ फंस गया। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें