फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नींबू के दाम फिर हुए गर्म, एक सप्ताह में 20 रुपये की छलांग

विज्ञापन
फोटो संख्या:59- सब्जी मंडी में दुकान में रखे नींबू--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सब्जी मंडी में नींबू के दाम एक बार फिर तेजी से बढ़ गए हैं। पिछले एक सप्ताह में नींबू के भाव में 20 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कुछ दिन पहले तक बाजार में नींबू 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा था जो अब बढ़कर 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

दुकानदार राजेश सैनी और दर्शन सैनी ने बताया कि हाल ही में नींबू के दामों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। लगभग दो सप्ताह पहले यह 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था। इसके बाद आपूर्ति बढ़ने से कीमतें गिरकर 80 रुपये तक आ गई थीं, जिससे ग्राहकों को राहत मिली थी। लेकिन अब एक बार फिर बाजार में आवक कम हो गई है, जिसके चलते भाव बढ़ने लगे हैं।
महेंद्रगढ़ मंडी में नींबू की सप्लाई राजस्थान और आसपास की बड़ी मंडियों से होती है। इन क्षेत्रों से आने वाली खेप पिछले कुछ दिनों से कम हो गई है जबकि गर्मी के कारण मांग लगातार बनी हुई है। इसी असंतुलन की वजह से थोक बाजार में कीमतें बढ़ी हैं जिसका सीधा असर खुदरा बाजार पर पड़ा है।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में नींबू की खपत शिंकजी, गन्ने के जूस, सलाद और अन्य पेय पदार्थों में अधिक होती है। इसलिए दाम बढ़ने के बावजूद इसकी मांग में ज्यादा कमी नहीं आई है। हालांकि कुछ ग्राहकों ने अब खरीदारी थोड़ी कम कर दी है लेकिन नींबू अभी भी रोजमर्रा की जरूरत बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें