फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुरुस्त होने लगी लाइन लीकेज

Tue, 24 Nov 2015 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में दूषित पेयजल की समस्या से जल्द निजात मिलेगी। समाधान के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने लाइन लीकेज को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है। सोमवार को नारनौल के रविदास मंदिर के पास लाइन लीकेज को दुरुस्त किया गया।
विज्ञापन


शहर के कई मोहल्लों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। लोगों की इस समस्या को अमर उजाला ने 21 नवंबर के अंक में प्रमुखता से उठाया था। खबर पर संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार से शहर के लाइन लीकेज वाली जगहों पर काम करना शुरू कर दिया।

इससे लोगों को गंदे पानी की आपूर्ति की समस्या के समाधान की आस जगी है। सोमवार को रविदास मंदिर मार्ग के पास हुई लाइन लीकेज की समस्याओं को दूर किया। रविदास मंदिर के पास मोड़ पर और मंदिर मार्ग पर पुराने बाबी बैंड के पास चार से पांच प्वाइंट पर लाइन लीकेज ठीक की। इस वजह से नई सराय, रविदास मंदिर मार्ग, मीरा जी, पुल बाजार सहित कई मोहल्लों की गंदे पानी की आपूर्ति की समस्या को दूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें