फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्रुव भक्त से सीखिए भक्ति की उम्र : साध्वी गोशिका गिरि

Wed, 19 Jun 2024 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:76- गांव अगिहार में श्रद्धालुओं ​को कथा सुनाती कथावाचक साध्वी गो​शिका गिरी--स्रोत--
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। उपमंडल के गांव अगिहार में प्राचीन शिव मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिवस पर ध्रुव चरित्र से भक्तो को भाव विभोर किया। ध्रुव भक्त ने मात्र 5 वर्ष में भगवान को पा लिया। साध्वी गोशिका गिरी ने बताया कि असली पुत्रवती वही नारी कहलाने लायक है जिसका पुत्र राम का भक्त हो सेवक हो। भरत ने जीवन में सब कुछ त्याग दिया। उन्होंने अपनी कथा में भगवान शिव के बारे में श्रद्धालुओं को अवगत कराया। उसके उपरांत जीवन के रहस्य के बारे में बताया की मनुष्य का जन्म कैसे होता है किन किन चीजों से शरीर का निर्माण होता है। इस मौके पर भगवान शंकर की झांकी निकाली जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि व्यक्ति सच्ची निष्ठा से अगर जीवों की सेवा करे तो उसको परमात्मा तुरंत मिल सकता है। उन्होंने ज्येष्ठ मास में जल सेवा से बड़ी कोई सेवा नही है। सभी से अपील की है कि आप सभी अपनी छतों पर पक्षियों के लिए मिट्टी के सकोरे रखे। इससे जीवों की सेवा होगी और नारायण प्रसन्न होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें