महेंद्रगढ़। दादरी बार एसोसिएशन के अधिवक्ता के समर्थन में सोमवार को महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन में वर्क सस्पेंड रखा गया। वर्क सस्पेंड के दौरान कोर्ट में केसों की सुनवाई नहीं हो सकी।
बार एसोसिएशन प्रधान संदीप व पूर्व सचिव आलोक खैरवाल ने बताया कि दादरी में बार एसोसिएशन के अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार करने को लेकर अधिवक्ता धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने बताया कि चरखी दादरी में अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार, धमकी और उत्पीड़न की गंभीर घटनाओं को लाया है, जिसने कानूनी बिरादरी की गरिमा, स्वतंत्रता और निडर कामकाज को गंभीर रूप से कमजोर किया है।
चरखी दादरी बार एसोसिएशन के समर्थन में बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ के समर्थन वर्क सस्पेंड किया गया। वर्क सस्पेंड के दौरान तीन कोर्ट में करीब 200 से अधिक केसों पर सुनवाई नहीं हो सकी। उनकी अगली तारीख लगाई गई है। मंगलवार को भी बार एसोसिएशन का वर्क सस्पेंड रहेगा। संवाद