महेंद्रगढ़। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय महाविद्यालय में यूजी कक्षाओं में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों को एक ओर मौका दिया है। यूजी कक्षाओं में दाखिला लेने के लिए बुधवार को अंतिम दिन है। विभाग की ओर से दो दिन के पोर्टल ओपन किया गया है।
तीन महाविद्यालय में 3060 सीट है, जिसमें से 2011 विद्यार्थियों ने दाखिला ले चुके है। जबकि 1049 सीट रिक्त है। राजकीय महाविद्यालय में 1280 सीट पर 407 सीट रिक्त है। राजकीय महिला महाविद्यालय में 1080 सीट पर 495 सीट तथा सतनाली महाविद्यालय में 700 सीट पर 147 सीट रिक्त हैं।
राजकीय महाविद्यालय के नोडल अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि विभाग की ओर एक बार फिर पोर्टल ओपन किया गया है। महाविद्यालय में 1280 सीट पर 873 विद्यार्थी दाखिला ले चुके है। जबकि 407 सीट रिक्त है। मंगलवार को कोई भी विद्यार्थी दाखिला लेने के लिए नहीं पहुंचे। बुधवार को दाखिला का अंतिम दिन है।
राजकीय महिला महाविद्यालय के नोडल अधिकारी मक्खन सिंह ने बताया कि महिला महाविद्यालय में 1080 सीट पर दाखिला किया जाना है। 585 छात्राओं ने दाखिला किया जा चुका है। 495 सीट रिक्त है। बुधवार को दोपहर 12 बजे तक फिजिकल काउंसलिंग के तहत आवेदन जमा किया जाएगा। उसके बाद सूची जारी कर दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी। रात 12 बजे तक छात्राएं फीस जमा करवा सकती है। दाखिला प्रक्रिया में नए दाखिला लेने के लिए छात्राएं व जिन छात्राओं ने दाखिला लेने से वंचित रह गई है वे बुधवार को महाविद्यालय में पहुंचकर दाखिला ले सकती है। विभाग की ओर से दो दिन के लिए पोर्टल ओपन किया है। वहीं सतनाली महाविद्यालय में 700 सीट पर 553 विद्यार्थियों का दाखिला किया जा चुका है। 147 सीट रिक्त हैं, जिसमें बीए की सभी सीट भर चुकी हैं।
राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़
संकाय कुल सीट भरी सीट रिक्त सीट
बीए 600 507 93
बीकॉम 80 41 39
बीसीए 40 39 01
बीएससी लाइफ साइंस 160 81 79
बीएससी फिजिकल साइंस 400 205 195
राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़
बीए 720 388 332
बीकॉम 160 42 118
बीएससी नॉन मेडिकल 80 72 08
बीएससी मेडिकल 80 64 16
बीए ऑनर्स अंग्रेजी 40 19 21
राजकीय महाविद्यालय सतनाली
बीए 380 380 00
बीकॉम 80 41 39
बीएससी लाइफ साइंस 60 48 12
बीएससी फिजिकल साइंस 180 84 96