कांटी गांव के पास जमीन फटने से करीब 500 मीटर लंबी दरार बन गई। सुबह जब लोगों ने देखा तो काफी आश्चर्य में पड़ गए। जमीन फटने की सूचना पर आसपास के गांव के लोग भी पहुंच गए। हालांकि जमीन एक फुट चौड़ी फटी है। मामले प्रकाश में आने से प्रशासन भी मामले की जानकारी ले रहा है। कुछ लोगों ने बताया कि हाल में आए भूकंप के कारण ऐसा हुआ होगा। हालांकि इसकी अभी जांच की जा रही है। एक दशक पहले भी कृष्णावती नदी के पास ऐसा हुआ था।