- गांव खेड़ी में लोगों से बात करते हुए एसडीएम सुरेंद्र सिंह।
- फोटो : Narnol
लाल डोरा मुक्त करने के लिए चलाई गई स्वामित्व योजना के तहत सर्वे के बाद जारी सूची में आपत्ति दर्ज करने के लिए पंचायत भवन सतनाली में लोगों की भारी देखने को मिली। इस मौके पर सचिव मदन लाल ने नक्शा और जारी लिस्ट के अनुसार लोगों के दावे और आपत्ति के फार्म जमा किए। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा लाल छोरा मुक्त योजना के तहत ड्रोन से मैपिंग के बाद सर्वे की जा चुकी है और अब जारी सूची में दावे और आपत्ति दर्ज करने के लिए पंचायत भवन में 10 अगस्त तक लोग सूची को देखकर दावे और आपत्ति जमा करवा सकते हैं। कस्बावासियों ने बताया कि पंचायत भवन में आपत्ति और दावे दर्ज करवाने के लिए 10 अगस्त तक का समय दिया गया है। सतनाली में योजना के तहत ड्रोन से मैपिंग के बाद सर्वे की जा चुकी है और अब जारी सूची को लोग कस्बे के पंचायत भवन में 10 अगस्त तक सुबह नौ से पांच बजे तक सूची को देख सकते हैं और दावे या आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को भी यह काम करवाया जाएगा ताकि लोगों को परेशानी ना हो।