फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मोहल्ला सैनीपुरा से पुराने नारनौल रोड तक 50 लाख से बनेगा नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मोहल्ला सैनीपुरा से पुराने नारनौल रोड तक 50 लाख रुपये की लागत से नाला बनाया जाएगा। लंबे समय से जलभराव की समस्या झेल रहे क्षेत्र के लोगों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर हायर एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। अगले सप्ताह से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

2023 में नगरपालिका ने 2.81 करोड़ रुपये की लागत से कॉलेज मोड़ से मोहल्ला सैनीपुरा, 11 हट्टा बाजार, भगवान परशुराम चौक होते हुए माता मसानी तक के मुख्य मार्ग को सीमेंटेड बनवाया गया था। लेकिन मोहल्ला सैनीपुरा से कॉलेज तक नाला का निर्माण का कार्य अधर में रुक गया था।
नालियां न होने के कारण घरों का गंदा पानी सड़कों के दोनों ओर कच्ची नालियों में जमा होकर सड़ने लगा जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


काम अधूरा छोड़ने पर लोगों ने किया था हंगामा
मोहल्लावासी मनीष राजपूत, कैलाश, सुरेश ने बताया कि मोहल्ला सैनीपुरा से कॉलेज मोड़ तक नाला निर्माण का काम अधूरा छोड़ दिए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी थी। जल निकासी की समस्या को लेकर 24 मई को मोहल्लावासियों ने हंगामा कर प्रधान और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। लोगों का कहना था कि भाई रामसिंह की कोठी तक नालियां बनाने के बाद आगे का काम रोक दिया गया। नालियां नहीं होने से घरों का गंदा और बरसाती पानी सड़क किनारे जमा रहता था, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती थी।

वर्जन
मोहल्ला सैनीपुरा में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए सड़क के दोनों ओर नाला निर्माण करवाया जाएगा। इस कार्य पर नगर पालिका की ओर से करीब 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए हायर एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। अगले सप्ताह कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

-रमेश सैनी, चेयरमैन, नगरपालिका महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें