फोटो नंबर-26खिलाड़ियों व शिक्षकों के साथ विजेता छात्रा लहर। स्त्रोत-स्वयं
नारनौल। मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। अब लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल सीहमा की छात्रा ने परचम लहराया है। 57वीं हरियाणा राज्य स्कूल खेलकूद जूडो प्रतियोगिता 2024-25 कैथल में आयोजित की गई। इसमें विद्यालय की छात्रा गांव सीहमा की लहर पुत्री धर्मेंद्र यादव ने राज्यस्तरीय जूडो प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीत कर व पूरे हरियाणा में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय व गांव का नाम रोशन किया है।