फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: निरक्षर बुजुर्ग महिलाएं भी मिशन में भाग लेकर सीख रही है हस्ताक्षर करना

Thu, 05 Sep 2024 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:65- गांव निंबेहड़ा में हस्ताक्षर सीखती महिलाएं--स्रोत- संस्था
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। श्रीमती हस्ती देवी जनकल्याणार्थ समिति द्वारा शुरू किए गए हस्ताक्षर मिशन को लेकर क्षेत्र में निरक्षर महिलाओं में उत्साह है। महिलाएं अपने व्यस्त समय में से कुछ समय निकालकर हस्ताक्षर सीखने के लिए समिति द्वारा लगाए जा रहे शिविरों में पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

हाल ही में यह शिविर गांव पहाड़वास व निंभेहड़ा में चल रहे हैं। समिति की ओर से दो-दो गांवों में इस प्रकार के शिविर लगाकर महिलाओं को साक्षर बनाने के लिए अभियान चलाया हुआ है। अब तक आधा दर्जन से अधिक गांवों में इस प्रकार के कैंप लगाकर सैकड़ों महिलाओं को हस्ताक्षर करना सीखाया जा चुका है। हस्ती देवी जनकल्याणार्थ समिति के हस्ताक्षर मिशन की चर्चा करते हुए निरक्षर महिलाएं इसका भरपूर लाभ उठा रही हैं। समिति की अध्यक्षा डॉ. पवित्रा राव ने बताया कि महिलाओं को जागरूकता कार्यक्रमों में जोड़कर ज्ञान देने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर समिति के प्रवक्ता मनोज यादव, शिक्षिका रजनी, मीना, सुमन तंवर, सुमन मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें