फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहर में पार्किंग का अभाव, जाम के झाम में फंसते लोग

Fri, 03 May 2024 03:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:51- रेलवे रोड पर लगा जाम--स्रोत--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में पार्किंग की व्यवस्था न होने से आए दिन लोग जाम से निकलने को जूझते रहते हैं। बाजारों में आए लोग सड़क किनारे अपने वाहनों के खड़ा कर देते हैं, जिससे चौड़ी सड़कें संकरी गलियां बनकर रह गई हैं।
विज्ञापन

शहर की नगरपालिका की ओर से पिछली दो योजनाओं के दौरान पांच बार अस्थाई पार्किंग बनाने की योजना तैयार की गई, लेकिन जिम्मेदार एक बार भी धरातल पर नहीं उतार पाए। पार्किंग के अभाव में शहर के मुख्य बाजारों में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क किनारे वाहनों की वजह से शहर में जाम की स्थित बनी रहती है।
एक साल पूर्व नगरपालिका की पहली बैठक में ही शहर में चार स्थानों पर अस्थाई पार्किंग शुरू करने के लिए प्रस्ताव पास कर डीएमसी को भेजा गया था, लेकिन अभी तक धरातल पर नहीं उतर पाई है। पुलिस आए दिन वाहनों के गलत पार्किंग के चालान कर रही है।
विज्ञापन

यहां लगता है अधिक जाम
शहर के सिनेमा रोड, सब्जी मंडी रोड, रेलवे रोड, विश्वकर्मा चौक, शॉपिंग कांप्लेक्स, गांधी मार्केट, आईटी आई रोड पर अधिक जाम लगा रहता है। इससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शहर में पार्किंग नहीं होने के कारण लोग भी दुकानों के सामने वाहन खड़े कर घंटों तक गायब रहते हैं। कई बार दिन में जाम की स्थिति बन जाती है। लोग अपने वाहलों को चोरी के भय से लॉक कर चलते जाते हैं।
बाबुलाल, दुकानदार
शहर के सब्जी मंडी रोड पर दुकानदार होड़ में दुकानों के सामने सामान लगा लेते हैं। यह शहर का सबसे व्यस्त मार्ग है। यहां दिनभर हजारों की संख्या में वाहन व लोग यहां से गुजरते हैं, जिसके कारण जाम की स्थिति बन जाती है।
सोनू, दुकानदार
शहर में पार्किंग का होना बहुत जरूरी है। पार्किंग होगी तो लोग पार्किंग में ही अपने वाहन खड़े करेंगे। इससे दुकानदारों को भी परेशानी नहीं होगी और वाहन चालकों को भी।
सांवत सैनी, दुकानदार
शहर में वाहन पार्किंग नहीं होने के कारण दुकानदार खासे परेशान हैं। पार्किंग की व्यवस्था हो जाए तो बड़े वाहन पार्किंग में खड़ा कर दिया जाएगा और जाम की स्थित नहीं बनेगी।
रामनिवास सैनी
आचार संहिता समाप्त होने के बाद शहर में चार स्थानों पर अस्थाई पार्किंग बनाने की योजना है। स्थाई पार्किंग के लिए डीएमसी से मंजूरी मिलते ही शहर में पार्किंग शुरू कर दी जाएगी। पुराने किले के पास स्थाई पार्किंग बनाने की योजना है मंजूरी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:51- रेलवे रोड पर लगा जाम--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:51- रेलवे रोड पर लगा जाम--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:51- रेलवे रोड पर लगा जाम--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:51- रेलवे रोड पर लगा जाम--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:51- रेलवे रोड पर लगा जाम--स्रोत--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें