फोटो 06 गांव तिगरा में सड़क किनारे बनी नालियों में जमा गंदा पानी। संवाद
- फोटो : कैडेट्स के घुड़सवारी प्रदर्शन ने किया रोमांचित
सिहमा। क्षेत्र के गांव तिगरा में गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। इससे आसपास का इलाका गंदगी और बदबू से भर गया है।
ग्रामीण जगदीश यादव, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रामकिशन, लालचंद, राजाराम, विजय कुमार, शीशराम और राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि गंदे पानी के कारण पैदल चलने और वाहन निकालने में परेशानी होती है। स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो चुके हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि जमा गंदे पानी से मच्छर बढ़ रहे हैं। इससे डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। बदबू के कारण घरों में रहना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार पंचायत और अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
ग्राम पंचायत तिगरा की सरपंच हंसा देवी ने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाया गया नाला अवरुद्ध होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इस बारे में विभाग को कई बार अवगत करवाया जा चुका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नाले की सफाई करवाकर पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।