फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खेल मैदान में मूलभूत सुविधाओं का अभाव

Tue, 09 Jun 2026 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:78 नांवां खेल मैदान भरा पानी दिखाते ​खिलाड़ी व ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
सतनाली। गांव नांवां के खेल मैदान में मूलभूत सुविधाएं न होने से खिलाड़ियों को परेशानी हो रही है। मैदान पर न तो ट्रैक, न बैठने के लिए कोई व्यवस्था है। पानी व शौचालय का भी अभाव है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत की ओर से नहर से गांव के जोहड़ को नहरी पानी भरने के लिए पाइप लाइन भी मैदान के बीचोंबीच से ही दबा दी। अब पानी रिसाव के कारण खेल मैदान में कटाव होने के साथ-साथ पानी जमा हो रहा है। खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी उठानी पड़ रही है। गांव व आसपास के गांवों के 40 से अधिक खिलाड़ी प्रतिदिन खेलों का अभ्यास करते हैं।

मैदान में पानी भरने से कई स्थानों पर गड्ढे बने हुए हैं। खेलते या अभ्याय करते समय खिलाड़ियों के गिरने और चोटिल होने की संभावना रहती है। प्रतियोगिताओं के दौरान यह समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है।- खिलाड़ी बंटी
विज्ञापन


बारिश के बाद मैदान कई दिनों तक खेलने योग्य नहीं रहता। पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से पानी जमा हो जाता है। इससे अभ्यास सत्र प्रभावित होते हैं और खिलाड़ियों की तैयारी पर असर पड़ता है।- खिलाड़ी सोमबीर

मैदान में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। खिलाड़ियों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाओं की आवश्यकता है। यदि इन सुविधाओं को बेहतर बनाया जाए तो खिलाड़ियों को खेलों की तैयारी में सुविधा होगी।
- खिलाड़ी परमानंद
-
खेल मैदान के बिल्कुल नजदीक नहर से जोहड़ को नहरी पानी भरने के लिए पाईप लाइन ग्राम पंचायत के द्वारा दबाई गई थी। लेकिन पानी रिसाव के कारण मिट्टी कटाव होने मैदान में पानी एकत्रित हो रहा है। इस पाइप लाइन की यहा से हटाने के लिए कई बार मांग उठा चुके है। - खिलाड़ी सत्यनारायण

वर्जन:
मामला पूरा संज्ञान में आ चूका है। नहर के पास जो होदी बनी हुई उसको बंद करवा दिया गया है। एक-दो दिन में जहां लीकेज की समस्या है। उसे ठीक करवा दिया जाएगा। खिलाड़ियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।- संजय कुमार, एसडीओ, नगर विभाग, महेंद्रगढ़ सतनाली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें