फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना ढेरी बनाए बाजरा पैक करने के मामले में हैफेड के अधिकारी पहुंचे मंडी, आढ़तियों को दी चेतावनी

विज्ञापन
अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में बाजरे की जांच करते अधिकारी - फोटो : Narnol
विज्ञापन
अनाज मंडी में अब कोई आढ़ती बिना ढेरी बनाए बाजरे को सरकारी बोरों में पैक नहीं करा सकेगा। हैफेड व वेयर हाउस के अधिकारियों ने शुक्रवार को मंडी का मुआयना किया। अधिकारियों ने आढ़तियों को निर्देश दिए कि बाजरा ढेरी बनाकर सफाई और नमी जांचने के बाद ही बोरों में भरवाया जाए। ऐसा नहीं करने वाले बैग रिजेक्ट कर दिए जाएंगे। इससे आढ़तियों को दिक्कतें आएंगी। बता दें कि अमर उजाला ने 31 अक्तूबर के बिना ढेरी बनाए बाजरे को सरकारी बोरों में पैक करने से संबंधित समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

अमर उजाला की टीम ने बुधवार को मंडी में मुआयना किया तो चार जगह पर सीधे बाजरा पैक किया जा रहा था। मंडी में ढेरी लगाना, सफाई कराना, नमी नापने की प्रक्रिया को नहीं अपनाया जा रहा था। तुलाई, सफाई, सिलाई सहित अन्य कार्य के लिए सरकार की ओर से आढ़तियों को प्रति क्विंटल 50 रुपये अदा कर रही है। अमर उजाला ने यह समाचार 31 अक्तूबर के समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया। शुक्रवार को मंडी मार्केट कमेटी, वेयर हाउस, हैफेड के अधिकारियों ने मुआयना किया। शुक्रवार को वेयर हाउस के अधिकारियों का खरीद का दिन था। वेयर हाउस ने किसानों की ओर से लाए गए बाजरे को मंडी परिसर में उतरवा कर ढेरी बनवाई। इसके बाद उसकी सफाई और नमी जांचने के बाद बोरों में भरवाया।
अधिकारियों ने आढ़तियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी आढ़ती ने नियमों की अवहेलना की तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे बैग रिजेक्ट कर दिए जाएंगे। समय-समय पर गाड़ियों का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। अगर बैगों में बिना सफाई खराब गुणवत्ता वाला बाजरा मिला तो पूरी गाड़ी को रद्द कर दिया जाएगा। मंडी में शुक्रवार को गांव निंभेहड़ा, गडानिया, जांजडियावास, खातोदड़ा के किसानों का बाजरा खरीदा गया।
विज्ञापन

1.42 लाख क्विंटल बाजरा खरीदा
महेंद्रगढ़ जिले की छह अनाज मंडियों में बाजरा की खरीद की जा रही है। जिसमें नारनौल, अटेली, नांगल चौधरी, कनीना, सतनाली, महेंद्रगढ़ की मंडी में खरीद हो रही है। महेंद्रगढ़ की अनाज मंडी में अब तक 5803 किसान अपना बाजरा बेच चुके हैं। खाद्य आपूर्ति, हैफेड, वेयर हाउस अब तक एक लाख 42 हजार क्विंटल बाजरा खरीद चुके हैं। जिसमें एक लाख बैग खाद्य आपूर्ति विभाग ने खरीदा। बाजरा खरीद एक अक्तूबर से शुरू हो गई थी। खरीद का पहला चरण पूरा हो गया है। दूसरे चरण का शेड्यूल अभी नहीं आया है।
हैफेड की खरीद के दिन किसी तरह की कोताही नहीं होने दी जाएगी। सभी आढ़तियों को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अगर किसी ने बिना ढेरी बनाए सीधे बोरे में बाजरा पैक कराया तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। गाड़ियों को भी चैक कराया जाएगा।
विज्ञापन

- संजीव कुमार, मैनेजर, हैफेड, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें