फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: ट्रैक्टर से नीचे गिरने पर मजदूर की मौत, राजस्थान के बीकानेर जिले का रहने वाला है मृतक

Fri, 15 Nov 2024 11:12 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

नारनौल में हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक राजस्थान के बीकानेर जिले के रहने वाला है। 
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल के नजदीक पटीकरा के पास वीरवार रात संतुलन बिगड़ने से एक मजदूर ट्रैक्टर से गिर गया और नीचे दब गया, इससे उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजन बगैर पोस्टमार्टम कराए उसे अपने साथ अपने पैतृक गांव ले गए। पटीकरा रोड पर स्थित झुग्गी में रहने वाले मोहनलाल ने बताया कि वैसे तो यहां पर रहने वाले सभी लोग राजस्थान के बीकानेर जिले के अलग अलग गांव के निवासी हैं। सभी के पास ट्रैक्टर ट्रॉली व जेसीबी है। यहां मेहनत मजदूरी कर अपना गुजारा चला रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बहरोड के पास उनका काम चल रहा है। रोजाना की तरह बुधवार सुबह वह 27 वर्षीय किशन को साथ लेकर काम पर गया था। शाम को काम करके वापस लौटते समय वह ट्रैक्टर चला रहा था और किशन उसके बगल में बैठा था। रात करीब 8 बजे पटीकरा के पास एक गड्ढे में जाने से किशन का संतुलन बिगड़ गया। वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और उसके नीचे आ गया। उस दौरान किशन की सांस चल रही थी तो वह अपने साथियों के साथ किशन को लेकर एक निजी अस्पताल में गए। जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें