फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अवैध रूप से शराब बेच रहे दो युवकों पर केस दर्ज

Mon, 01 Apr 2024 07:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी/नारनौल। नांगल चौधरी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब बरामद की है। पुलिस को सूचना मिली कि भुंगारका गांव में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना के आधार पर छापेमारी की तो एक युवक पुलिस को देखकर भाग गया। जिसके बाद पुलिस ने गांव के नंबरदार व अन्य को बुलाया। जिनकी मौजूदगी में एक गत्ता पेटी से 9 बोतल व दूसरी में 24 पव्वा देसी शराब मिली। पुलिस ने हितेंद्र नाम के युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं नारनौल क्षेत्र के गांव गोद के फ्लाईओवर के पास अवैध रूप से शराब बेचते युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक थैले में शराब डालकर फ्लाई ओवर के नीचे शराब बेच रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची तो एक युवक भागने की कोशिश करने लगा। जिसे पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक को काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना संजय बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें