निजामपुर। क्षेत्र के गांव बायल में क्रशर मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के ओहरिया जिला के जोहरा थाना निवासी माया देवी ने बताया कि उसका भाई विनश कुमार क्रशर (25) मशीन पर गिट्टी पीसने का काम करता था। बीती रात वह प्लांट पर ही काम करने के लिए गया था। सुबह तक जब नहीं आया तो उसकी पत्नी ने उसके बारे में पता किया। बाद में पता चला कि उसके पति की क्रशर मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी हुई है।