फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के लिए सड़कों पर उतरे लैब सहायक

Mon, 22 Aug 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मांगे पूरी न होने से नाराज हरियाणा राजकीय कंप्यूटर लैब सहायक संघ रविवार को सड़कों पर उतर आया। इस दौरान उन्होंने  हरियाणा सरकार एवं शिक्षामंत्री के खिलाफ नगर के मुख्य बाजारों से रोष मार्च निकाला और सरकार विरोधी नारे लगाए। इसके बाद उन्होंने नायब तहसीलदार मुखत्यार सिंह को शिक्षामंत्री के नाम मांगों का एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


कंप्यूटर लैब सहायकों ने बताया कि वे पिछले पांच वर्षों से शिक्षा क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रहे थे। उन्होंने बताया कि वे गरीब परिवार से संबंध रखते हैं और तीन महीने से रोजगार से वंचित हैं। इस समय उनको बच्चों का पेट पालने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि 2011 में तत्कालीन हरियाणा सरकार ने उनके मापदंड के अनुरूप उनकी नियुक्ति की थी।

इस दौरान सभी लैब सहायकों ने अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से निभाई थी।  उन्होंने सरकार से मांग की है कि शीघ्र रोजगार बहाली एवं नियमित पॉलिसी बनाए जाए, कंपनी के समय का 5 महीन का बकाया वेतन दिया जाए तथा एक साल में का बकाया ईपीएफ और ईएसआई फंड दिया जाए।
विज्ञापन


      इस पूर्व लैब सहायक यादव धर्मशाला में एकत्रित होकर एक बैठक आयोजित की। इस बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाप्रधान अमित कुमार ने की। इसके बाद सभी लैब सहायकों ने शिक्षामंत्री का पुतला लेकर जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान सरकार के विरोधी नारे लगाए।

यह जुलूस यादव धर्मशाला से शुरू होकर ब्रह्मदेव चौक, सिनेमा रोड़, मसानी रोड़, परशुराम भवन मार्ग होते हुए आजाद चौक पहुंचे जहां पर शिक्षामंत्री का प्रतीकात्मक पुतला जलाया। इस मौके पर जिला प्रधान अमित कुमार, उप प्रधान ए.के.चौधरी, संतोष कुमारी, संतोष, राजेश, रणवीर, कमल, संजय, देशराज, राजकुमार, अनुज, मुनेश, विपिन, बलजीत उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें