फोटो नंबर- 17छात्रा कुमकुम खान्डा को सम्मानित करते प्राचार्य डॉ. आर पी सिंह। स्रोत-संस्थान
नारनौल। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में कुमकुम खान्डा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुमकुम खान्डा महिला कॉलेज की छात्रा बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने कहा कि इस प्रतियोगिता में जिले के सभी कॉलेजों ने भाग लिया था। इस अवसर पर डॉ. सुनीता जाखड़, डॉ. ललिता यादव, डॉ. नीलम यादव और डॉ. हरमीत कौर सहित समस्त स्टाफ़ सदस्य और छात्राएं उपस्थित रही। संवाद