फोटो नंबर- 12पीजी कॉलेज प्रदर्शनी के दौरान मॉडल प्रस्तुत करते विद्यार्थी। स्रोत-संस्थान
नारनौल। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। प्रर्दशनी का आयोजन भू विज्ञान, भूगोल, वनस्पति विज्ञान एवं जीव विज्ञान विभागों द्वारा किया गया। प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार यादव ने कहा की इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों के बारे में जानने का अवसर मिलता है। प्रो. डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि प्रदर्शनी में लगभग 13 स्टाल लगाए गए जो विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित कर रहे थे। भू विज्ञान विभाग की ओर से प्रदर्शित हिलने वाला पत्थर मुख्य आकर्षण रहा। संवाद