फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भारतीय टीम में शामिल होना है कुमारी उत्कर्ष का लक्ष्य

Tue, 24 Feb 2026 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 22कुमारी उत्कर्ष
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। गांव खुडाना निवासी क्रिकेट खिलाड़ी कुमारी उत्कर्ष 30 महिला खिलाड़ियों को क्रिकेट का प्रशिक्षण दे रही हैं। वह गांव खुडाना में ही संचालित बाला जी स्पोर्ट्स क्लब में क्रिकेट के गुर सीखे थे। अब जूनियर खिलाड़ियों के साथ अपने अनुभव साझा कर रही है।
बतौर खिलाड़ी कुमारी उत्कर्ष ने रणजी स्तर तक का सफर तय किया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। चोट के कारण उन्हें कुछ प्रतियोगिताओं में चयन के बावजूद बाहर रहना पड़ा।
विज्ञापन

उन्होंने वर्ष 2017 में स्कूल गेम्स व नेशनल गेम्स में भाग लिया और 2019 में हरियाणा की रणजी टीम में बतौर तेज गेंदबाज चयनित हुई। वर्ष 2021 में पंजाब की सीनियर टीम में चयन हुआ, लेकिन चोट के कारण टीम से बाहर हो गई।
उन्होंने चोट से उबर कर नियमित अभ्यास किया और 2023 में फिर से पंजाब की टीम में शामिल हुई। पंजाब की टीम की तरफ से खेलते हुए उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया और उनकी टीम ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने में सफल रही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह नियमित रूप से क्रिकेट का अभ्यास कर रही हैं और जूनियर खिलाड़ियों के साथ भी अपने अनुभव साझा कर रही हैं। उनका लक्षय भारतीय टीम से शामिल होना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें