फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान पर कविता क्यूं नहीं

विज्ञापन
एक शाम युवाओं के नाम कार्यक्रम को मोबाइल में कैद करते हुए। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
पाकिस्तान पर कविता क्यूं नहीं
विज्ञापन

कुमार विश्वास बोले किसी साथी ने पूछा कि आप पाकिस्तान पर कविता क्यों नहीं लिखते हो। तो मैैने जवाब दिया कि में शास्वत चीजों पर कविता लिखता हूं। प्रेम था,है और रहेगा। पाकिस्तान पहले नहीं था,अब है, कल पता नहीं....। वैैसे भी हमारे दिल्ली वाले दोनों का क्या भरोसा किसी रात 8 बज आ जाएंगे टीवी पर, बोलेंगे मित्रों दिल्ली एनसीआर की सीमाएं बढ़ाकर लाहौर तक की जाती हैं। पाकिस्तान पर गुस्सा नहीं हंसी आनी चाहिए।
रोडवेज के ड्राइवर का किस्सा....
हरियाणा की रोडवेज का किस्सा सुनाते हुए कुमार विश्वास ने कहा रोडवेज के ड्राईवरों का सीधा भगवान से संपर्क रहता है। यहां के लोग भी कम नहीं। एक रात दो बजे मैं सिरसा से दिल्ली जा रहा था। रास्ते में एक बुजुर्ग अपने बच्चे को लेकर सड़क पर खड़ा था।मैंने इंसानियत के नाते गाड़ी रूकवाई। जब कहा कि आओ अंदर बैठ जाओ तो बोला ना जाणा किते कौन्या बस छोरा रोवे था न्यू बोल्या रोडवेज की पीं पीं सुणणी सै।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी पांच बजे से पहले उठकर क्या करते हैं....
पीएम नरेंद्र मोदी पर व्यंग्य करते हुए बोले कि सुनता था कि पीएम नरेंद्र मोदी पांच बजे से पहले उठते हैं। सोचता था कि क्या करते होंगे। जिस दिन छह बजे महाराष्ट्र में देवेंद्र फडनवीस की सरकार बनी तब पता लगा कि पीएम सुबह पांच बजे से पहले उठकर क्या करते हैं। स्टेज से सामने से गुजर रहे चाय वाले को देखकर बोले देखो चाय वाला दूसरी बार आ गया। सच में दूसरी बार आ लिया चाय वाला। हमारी तो कट ली भाई।

एक शाम युवाओं के नाम कार्यक्रम में दर्शक।- फोटो : Narnol

एक शाम युवाओं के नाम कार्यक्रम में डॉ. कुमार विश्वास।- फोटो : Narnol

मिट्टी से डॉ. कुमार विश्वास की बनाई गई प्रतिमा।- फोटो : Narnol

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें