फोटो 22 कुलदीप सिंह भरगड़ एडवोकेट को सम्मानित करते अधिवक्ता।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। जिला बार एसोसिएशन नारनौल में कुलदीप सिंह भरगड़ एडवोकेट को जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर सम्मानित किया गया। जिला बार एसोसिएशन नारनौल के सचिव प्रदीप यादव द्वारा गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत व सम्मान किया गया। सुमित चौधरी एडवोकेट को जिला कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाए जाने पर भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विकास शर्मा, कुलदीप भारद्वाज, अजय चौधरी, कवींद्र चौधरी, अमरदीप शर्मा, पवन शर्मा, पवनदीप यादव, नरेश गुर्जर, राजेश बंसल, सत्यवीर सैनी, मामन भरगड़, विजय चौहान आदि उपस्थित रहे। संवाद