नारनौल। भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस द्वारा सैनिकों को उनके अधिकारों से वंचित रखने की योजना अग्निवीर के खिलाफ युवा कांग्रेस की मुहिम जय जवान अभियान को लेकर सभी प्रदेशों के प्रभारियों की नियुक्तियां की गई।
इसमें हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण राव को हरियाणा का संयोजक नियुक्त कर एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। अपनी नियुक्ति पर कृष्ण राव ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा, कृष्णा अल्लावारु, श्रीनिवास बीवी, राव नरेंद्र सिंह, दिव्यांशु बुद्धिराजा सहित अन्य शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। वहीं इस अहम जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाने एवं सैनिक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के अधिकारों के हनन के खिलाफ आवाज बुलंद करने की बात कही।