फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस ने 400 वाहनों के काटे चालान, 14 फरवरी तक चलेगा अभियान

Fri, 09 Feb 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। पुलिस ने 15 जनवरी से 14 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत जिला पुलिस की ट्रैफिक यूनिट सहित थाना चौकियों की विभिन्न टीमों द्वारा आमजन को विभिन्न माध्यमों से यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्ती करते हुए पुलिस द्वारा अभियान चला ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के चालान काटे गए। अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों पर हेलमेट और चौपहिया वाहनों पर सीट बेल्ट ना लगाने वालों के खिलाफ सख्ती करते हुए चालान काटे गए। पुलिस ने बताया कि वाहन का प्रयोग करते समय दो पहिया वाहन पर हेल्मेट और चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। पुलिस द्वारा करीब 400 वाहन चालकों के चालान काटे गए और वाहनों को जब्त किया गया। उप पुलिस अधीक्षक मोहिंद्र सिंह ने वाहन चालकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें