फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: उप चुनाव में सरपंच पद पर कृष्ण कुमार ने 36 वोटों जीत हासिल की

Mon, 10 Jul 2023 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव खातोदड़ा में पंचायती राज के उप चुनाव में सरपंच पद के प्रत्याशी कृष्ण कुमार ने 36 वोटों से जीत दर्ज की है। जीत के बाद गांव में विजयी जुलूस निकाला गया। नवंबर में हुए चुनाव में सरपंच प्रत्याशी उम्मीदवार की चुनाव से दो दिन पहले मौत हो गई थी। इसके चलते खातोदड़ा और देवराली गांव के ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया था। उसके बाद सरकार ने यहां पर उप चुनाव करवाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

इसको लेकर रविवार को गांव खातोदड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सरंपच पदों के लिए चुनाव करवाए गए। सरपंच पद के लिए कृष्ण कुमार, रजनीश, विरेंद्र, मनोहरलाल ने नामांकन किया था। रविवार को हुए चुनाव में सरपंच पद के चुनाव में कृष्ण कुमार ने 34 वोटों से जीत हासिल की। चुनाव के दौरान बूथ पर सुबह से ही वोट डालने वाले वोटरों की लंबी लाइन लग गई थी।
महेंद्रगढ़ खंड के एक मात्र गांव खातोदड़ा में सरपंच पद का चुनाव होना है। इसके लिए नामांकन के अंतिम दिन वीरेंद्र पुत्र शिवलाल, रजनीश कुमार पुत्र महावीर सिंह, कृष्ण कुमार पुत्र सूबे सिंह, मनोहर लाल पुत्र रघुबीर सिंह नामांकन भरा था। जिसमें सरपंच के प्रत्याशी कृष्ण कुमार पुत्र सूबेसिंह ने 36 वोटों से जीत हासिल की है। गांव खातोदड़ा और देवराली के कुल 1763 वोट थे जिसमें कुल 1553 वोट पोल हुए। सरपंच पद के उम्मीदवाराें में कृष्ण कुमार को 789 वोट, रजनीश कुमार को 753 वोट, मनोहरलाल को 0 व विरेंद्र सिंह को 5 वोट मिले। 6 वोट नोटा पर डाले गए। बीडीपीओं निशा तंवर ने बताया कि गांव खातोदड़ा में शांतिपूर्ण चुनाव हुए। सरंपच के प्रत्याशी कृष्ण कुमार ने 36 वोटों से जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें