फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गंदे पानी की समस्या को लेकर कोटिया के ग्रामीण 13 को देंगे धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। कोटिया गांव में रामेश्वर जोहड़ के गंदे पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों में रोष है। उनका कहना है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 13 मार्च से दोबारा धरना शुरू करेंगे। ग्रामीण पृथ्वी सिंह ने बताया कि गंदे पानी के कारण गांव के 150 से अधिक घर प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर पहले भी दो बार धरना दिया जा चुका है। पहला धरना मार्च 2024 में दिया गया था जिसे पंचायत समिति के एसडीओ के आश्वासन के बाद समाप्त किया गया था।
इसके बाद मई 2025 में ग्रामीणों ने दोबारा धरना शुरू किया था जिसे बीडीपीओ के हस्तक्षेप के बाद उठवाया गया था। हालांकि अभी तक समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गंदे पानी के कारण आसपास रहने वाले लोगों को बदबू और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बरसात का मौसम आने वाला है जिससे क्षेत्र में बीमारियां फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या के बारे में कई बार सरपंच को भी अवगत करवाया जा चुका है लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हो पाया है।
इसी को देखते हुए ग्रामीणों ने 13 मार्च से दोबारा धरना शुरू करने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द जोहड़ की सफाई कर गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था की जाए ताकि गांव के लोगों को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें