फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महर्षि च्यवन ही रखा जाए कोरियावास मेडिकल कॉलेज का नाम

Sun, 11 May 2025 09:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 15नारनौल ​स्थित बहन मिश्री देवी आश्रम में आयोजित वरिष्ठ नागरिक संगठन की बैठक को
विज्ञापन
नारनौल। शहर के किला रोड स्थित बहन मिश्री देवी आश्रम में रविवार को वरिष्ठ नागरिक संगठन की बैठक का आयोजन किया गया। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि कोरियावास मैडिकल कॉलेज का नाम हरियाणा सरकार द्वारा पूर्व में पारित महर्षि च्यवन पर ही रखा रहना चाहिए।
विज्ञापन

महर्षि च्यवन द्वारा यहां की धरा पर तप किया गया था। वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि अब नाम परिवर्तन एक राजनीतिक षड्यंत्र है। बैठक में यह प्रस्ताव भी पारित किया गया कि वरिष्ठ नागरिकों को वातानुकूलित बसों में भी किराए की छूट प्रदान की जानी चाहिए। बैठक में ध्वनिमत से भारत व पाकिस्तान के बीच जारी युद्ध पर सीजफायर करने के केंद्र सरकार के निर्णय को उचित ठहराते हुए भारत सरकार का आभार व्यक्त किया।
वरिष्ठ नागरिकों ने मां चामुंडा देवी मंदिर के पास ओवरफ्लो हो रहे सीवर को भी ठीक करवाने के लिए प्रशासन से मांग रखी। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रधान दुलीचंद शर्मा ने। इस मौके जिन सदस्यों का जन्मदिन इस मास में आता है उन उपस्थित सदस्यों को सम्मानित किया गया। इसमें श्याम सुंदर शर्मा, बृजमोहन एडवोकेट व विजय सिंह यादव रहीश को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। बैठक संचालन संगठन के महासचिव मुखराम सैनी ने किया। बैठक में रामनिवास सैनी, रविंद्र कुमार चौधरी, शिवलाल वर्मा, हरिद्वारी लाल वर्मा, रामबिलास यादव, सुरेश जांगिड़, रामजीलाल मित्तल, बद्रीप्रसाद गर्ग, रोहतास लांबा, दयाराम सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें