फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गिरफ्तारी की मांग को लेकर किसान मोर्चा ने फूंका सांसद का पुतला

Tue, 06 Jun 2023 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनाैल। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पदाधिकारियों ने भाजपा सांसद व पूर्व कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का पुतला फूंका। पिछले कई दिनों से पॉक्सो एक्ट के तहत बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा और ओलंपिक पदक विजेता व पीड़ित महिला पहलवान आंदोलनरत है। प्रधान सीताराम ने बताया कि ओलंपिक पदक विजेता हमारी पहलवान बेटियों को जिस तरह से दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से गैर मानवीय मानवीय व्यवहार कर वहां से भगाया है यह कृत्य घोर निंदनीय है। पुलिस का काम अपराधियों से आम आदमी की रक्षा करना है ना कि बृजभूषण शरण सिंह जैसे कथित शातिर अपराधियों को बचाना। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार की निष्पक्ष भूमिका भी संदिग्ध है। इस तरह के गंभीर अपराध के मामले में अपराधी की तुरंत गिरफ्तारी होती है लेकिन बृजभूषण शरण सिंह पर एफआईआर दर्ज होने के कई दिनों बाद भी दिल्ली पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर रही है। इससे साफ जाहिर होता है कि दिल्ली पुलिस व सरकार अपराधी को सह देकर बचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर बृजभूषण शरण सिंह की 9 जून तक संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान के अनुसार गिरफ्तारी नहीं होती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर रतिराम महाशय, महावीर गोद, शेर सिंह, गजानंद, कमल, महेंद्र, विजय व विजेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें