महेंद्रगढ़। पिछले एक सप्ताह से मौसम में बदलाव का अब लोगों की सेहत पर असर आने लगा है जिसके चलते नागरिक अस्पताल में ओपीड़ी का आकड़ा भी 600 के पार पहुंच चुका है। एक सप्ताह से कभी कभी बारिश कभी गर्म हवा चलने से बुखार, चक्कर, सिर दर्द, दस्त, उल्टी के अधिक रोग पहुंच रहे है। प्रतिदिन आने वाले रोगियों में 200 से अधिक बच्चे व बुजुर्ग शामिल होते है। पिछले एक सप्ताह में मरीजों की संख्या 2439 तक पहुंच गई है। नागरिक अस्पताल में 400 से 500 के बीच रहने वाल आकड़ा 600 के पार हो चुका है। शनिवार को 502 तो सोमवार को यह आंकड़ा बढ़कर 608 हो गया। पिछले एक सप्ताह से ओपीडी का आकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
बुखार, चक्कर, सिर दर्द, दस्त, उल्टी चपेट में आ रहे है बच्चे व बुजुर्ग:
पिछले एक सप्ताह से मौसम में काफी उतार-चढ़ाव आए हैं। एक सप्ताह राहत के बाद अब तापमान भी 38.5 डिग्री पहुंच चुका है। वहीं न्यूनतम भी 24.3 डिग्री चल रहा है। पिछले दो दिन से पड़ रही उमश भरी गर्मी से छोटे बच्चों एवं बुजुर्गों को अधिक परेशानी हो रही है। छोटे बच्चों को बुखार, दस्त, उल्टी के साथ-साथ त्वचा रोगों की शिकायत अधिक बढ़ गई है। वहीं बुजुर्गों में चक्कर, सिर दर्द, आंखों में जलन की अधिक शिकायत बढ़ी है।
मौसम बदलने के कारण लोगों को अनेक तरह की बीमारी होनी आरंभ हो जाती हैं। इस समय बच्चों और बुजुर्गों की आपीडी की संख्या अधिक है। 40 वर्ष की उम्र के बाद अधिकांश व्यक्ति जोड़ों के दर्द से पीड़ित हो सकते है। सही उपचार विधियों की सहायता से जोड़ो के दर्द का रोका और ठीक किया जा सकता है। बच्चों की सेहत बिगड़ने का कारण सिर्फ बदलता मौसम ही नहीं, बल्कि खानपान, रहन-सहन व पहनावा होता है। बदलते मौसम में संक्रमण तेजी से फैलता है और बैक्टीरिया आदि जीवाणु और रोगाणु के पनपने की संभावना भी बढ़ जाती है। नींबू पानी, लस्सी, दही व घर पर बने पेय बाजार की अपेक्षा सेहत का ख्याल अधिक रखते हैं। छोटे बच्चों को ओआरएस का घोल अवश्य दें।
-डॉ. विवेक, नागरिक अस्पताल, महेंद्रगढ़।