फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरण और श्रुति चौधरी ने पिछले तीन चुनावों में की कांग्रेस की खिलाफत : राव दान सिंह

Wed, 19 Jun 2024 10:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:79-राव दान सिंह--स्रोत--स्वयं
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कांग्रेसी नेता व तोशाम से विधायक रहीं किरण चौधरी और पूर्व सांसद श्रुति चौधरी के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राव दान सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

राव दान सिंह ने कहा कि लंबे समय से इस तरह की अटकलें लगाई जा रही थी। बीते राज्यसभा चुनाव में जिस तरह से उन्होंने हिस्सा लिया था तभी से चर्चाएं शुरू हो गई थीं। हम एक वोट से हार गए थे और इसके बाद उन्होंने खुद माना था कि उन्होंने निशान लगाया और वो आ गई। यह बात निश्चित थी कि उनका मन भाजपा की तरफ था, इससे कांग्रेस के कार्यकर्ता भी उत्साहित है।
2014 से 2024 तक के चुनावों में की खिलाफत
राव दान सिंह ने कहा कि किरण चौधरी और श्रुति चौधरी भाजपा के साथ मिलीभगत की राजनीति करती आ रही हैं। वर्ष 2014, 2019 और 2024 के तीनों चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार की खिलाफत की है। वह केवल अपनी सीट को बचाने का काम कर रही थी। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के 9 विधानसभा क्षेत्रों में से कांग्रेस के पास केवल दो विधानसभा सीट थीं जिनमें से एक किरण चौधरी की और दूसरी मेरी मेरी थी। किरण चौधरी ने हमेशा भाजपा से मिलकर काम किया।
विज्ञापन

भितरघात करने वाले चेहरे हुए बेनकाब
राव ने कहा कि विपक्ष से तो आदमी लड़ सकता है, लेकिन भीतरघात करने वाले के लिए बहुत सी बातें होती हैं। अब वे चेहरे बेनकाब हो चुके हैं और जनता भी उन्हें पहचान चुकी है। अब भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र की राजनीति नए सिरे से उभरकर आएगी। कांग्रेस के भीतर लिए गए फैसलों की सराहना करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बहुत मजबूत फैसले लिए हैं। कांग्रेस को मजबूत करने के लिए उम्मीदवारों का चयन ठीक किया गया है। उनकी वोटिंग प्रतिशत देखकर ही समझा जा सकता है कि कांग्रेस को कौन आगे ले जाना चाहता है और कौन पीछे। जो लोग पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे थे, उन्होंने स्वयं पार्टी छोड़कर कांग्रेस की मजबूती के लिए रास्ता साफ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें