फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खुशी को ग्राम पंचायत ने सम्मानित किया

Thu, 30 Jan 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-03छात्रा खुशी को सम्मानित करते पंचायत व स्टाफ सदस्य। स्रोत-संस्थान
विज्ञापन
नांगल चौधरी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धौलेड़ा में वीरवार को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लेकर लौटी खुशी के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खुशी को विद्यालय परिवार एवं ग्राम पंचायत की ओर से सम्मानित किया गया। सरपंच देवेंद्र कुमार ने पूरी पंचायत के साथ 5100 रुपये नकद व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। खुशी ने बताया कि कार्यक्रम के अनुभव बहुत ही श्रेष्ठ रहे। उन्हें 26 जनवरी की राष्ट्रीय परेड को देखने का अवसर मिला। प्रधानमंत्री संग्रहालय भी उन्होंने देखा।
विज्ञापन

विद्यालय के प्राचार्य नागेंद्र सिंह ने कहा कि यह हम सबके लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है। भौतिक प्रवक्ता सुशील सैनी ने बताया कि वहां गतिविधियों के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे बहुत कुछ सीखने को मिला। इस अवसर पर राकेश कुमार, राजपाल सिंह यादव, उमेद सिंह, जीतू पंच, जसवंत यादव, सत्यवीर सिंह, भूतपूर्व सरपंच सुनील कुमार व दीपक कुमार सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें