फोटो 23खिलाड़ियों से परिचय करते भाजपा के जिला उपाध्यक्ष वासु देव यादव।स्रोत: प्रवक्ता
नारनौल। गांव खोडमा स्थित स्टेडियम में रविवार को आयोजित क्रिकेट मैच में खोडमा वॉरियर्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
मैच का शुभारंभ भाजपा के जिला उपाध्यक्ष वासु देव यादव ने टॉस करवाकर किया। इस दौरान खोडमा वॉरियर्स और डायनामिक इलेवन के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान वासु देव यादव ने खिलाड़ियों को खेलों के महत्व के बारे में बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने गांव के खेल क्लब को माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण करवाने की सलाह भी दी।
इस मौके पर गांव के सरपंच बहादुर सिंह, पंचायत सचिव रोहित, प्रधान राहुल गुरैया, महावीर प्रसाद, सचिन खोडमा, रोहित, पोलार्ड सहित दोनों टीमों के कप्तान अजय और कपिल व अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।