फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खटोटी के नितेश ने तीसरे प्रयास में यूपीएससी में 237वीं रैंक पाई, ताऊ से मिली प्रेरणा

विज्ञापन
नितेश।
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल के दो युवाओं ने यूपीएससी क्वालिफाई कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इनमें गांव खटोटी निवासी दिव्यांग नितेश कुमार ने पीडब्ल्यूडी वन कोटे से हिंदी साहित्य विषय में ऑल इंडिया में 237वीं रैंक हासिल की है। वहीं मोहल्ला माली टिब्बा निवासी करण उर्फ मोहित यादव ने तीसरे प्रयास में यूपीएससी क्वालिफाई किया है।
विज्ञापन

नितेश कुमार ने दसवीं सरकारी स्कूल खटोटी, बारहवीं सीएल स्कूल नारनौल और पीजी कृष्ण नगर कॉलेज से की। नितेश पांच साल से यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे।
नितेश के भाई पियूष ने बताया कि नितेश पहले भी इंटरव्यू तक जा चुके हैं लेकिन उसे समय सफल नहीं हो सके थे। नितेश के पिता श्रद्धानंद किसान हैं और मां गृहिणी है। उन्हें यूपीएससी में जाने की प्रेरणा अपने ताऊ हीरानंद से मिली है।

वेल्डर के बेटे मोहित यादव ने हासिल की 750वीं रैंक

शहर के मोहल्ला माली टिब्बा निवासी करण उर्फ मोहित यादव ने तीसरे प्रयास में यूपीएससी क्वालिफाई किया है। मोहित के पिता वेल्डिंग का काम करते हैं और मां गृहिणी हैं। मोहित ने तीसरे प्रयास में यह परीक्षा पास कर 750वीं रैंक हासिल की है। माेहित ने दसवीं व बारहवीं एचपीएस स्कूल से पास की। इसके बाद वे दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं।

नितेश।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें