फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी : प्रमोद

विज्ञापन
फोटो नंबर-05पंचकुई तालाब पर सफाई अ​भियान चलाते संस्था के सदस्य। स्रोत: संस्था
विज्ञापन
नारनौल। प्रतिभा विकास एवं जन कल्याण मंच की ओर से रविवार को ऐतिहासिक जलमहल के पास पंचकुई तालाब पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। मंच के सदस्यों ने तालाब और आसपास के क्षेत्र की सफाई कर श्रमदान किया। मंच प्रधान प्रमोद शर्मा ने कहा कि सार्वजनिक और ऐतिहासिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। साफ-सफाई से पर्यावरण संरक्षण के साथ शहर की सुंदरता भी बनी रहती है। उन्होंने लोगों से तालाब में कचरा नहीं डालने की अपील की। साथ ही बताया कि मंच आगे भी जनहित से जुड़े अभियान चलाता रहेगा। अभियान में मूलचंद सैनी, विक्रम यादव, देवेंद्र शर्मा, सुनील गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें