फोटो 11 प्रभात फेरी निकालते श्री राधे राधे मित्र मंडल।स्रोत:संस्था
नारनौल। श्री राधे राधे मित्र मंडल की प्रभात फेरी में रविवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। मुख्य यजमान अनिता सैनी के परिवार ने ज्योति प्रज्वलित कर प्रभात फेरी का शुभारंभ किया। श्रद्धालु चंदन तिलक लगाकर ढोल-डीजे और संकीर्तन के साथ राधे-राधे का जयघोष करते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरे। प्रभात फेरी मोती नगर से शुरू होकर सिंघाना रोड, हुडा सेक्टर, सुभाष पार्क और हीरो होंडा चौक पहुंची। आचार्य शुभम कौशिक ने बताया कि प्रभात फेरी से एकत्र राशि गौसेवा में खर्च की जाती है। अगली प्रभात फेरी 13 सितंबर को वीरेंद्र यादव के निवास से निकलेगी। संवाद