कुरुक्षेत्र में नाटक गुरुकुल राम गमन का मंचन करते महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी के कलाकार।
महेंद्रगढ़। प्रदेश के प्रसिद्ध रंगकर्मी वाईएचए(यूथ हॉस्टल एसोसिएशन) के निर्देशक अनिल कौशिक द्वारा निर्देशित नाटक गुरुकुल राम गमन का मंचन शीघ्र ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष किया जाएगा। नशे के विरुद्ध संगीतमय नाटक भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज को नई दिशा देने में कामयाब रहा है। पांच दिसंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत नाटक गुरुकुल राम गमन महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी के कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट कला का लोहा मनवाया। नाटक मंचन की सफलता के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल, डीजीपी शत्रुजीत कपूर व डीजी क्राइम ओपी सिंह ने अनिल कौशिक की सराहना की।
डीजी क्राइम ओपी सिंह की परिकल्पना गुरुकुल राम गमन नशे के खिलाफ एक सार्थक संदेश देने में पूरी तरह कामयाब रहा। नाटक का लेखन व निर्देशन करने वाले अनिल कौशिक ने बताया कि जल्द ही दिल्ली में होने वाले एक कार्यक्रम के दौरान इस नाटक का मंचन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के समक्ष किया जाएगा। पांच दिसंबर को कुरुक्षेत्र में उपरोक्त नाटक का मंचन मुख्यमंत्री के समक्ष किया गया। नाटक में कार्य करने वाले महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी के कलाकार अनिल कौशिक के निर्देशन में अनेक बार राष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त कर चुके हैं।