महेंद्रगढ़। शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि जम्मू में आयोजित 22वें अखिल भारतीय कुलपति कप में हरियाणा केंद्रीय विवि (सीयूएच) की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। टीम ने क्रिकेट में कश्मीर की टीम को 24 रन से हराया। इस जीत में टीम के कप्तान विनय अहलावत ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
कप्तान विनय अहलावत ने बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 78 रन बनाए। इसके बाद गेंदबाजी में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। विनय ने चार ओवर में केवल 16 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाने में मदद मिली। वहीं टीम के खिलाड़ी मनोज बिष्ट ने भी 30 रन बनाकर योगदान दिया।
कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की स्टाफ टीम का अच्छा प्रदर्शन पूरे विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है। संवाद