फोटो नंबर-09स्लम एरिया टैलेंट नारनौल के छात्रों को सम्मानित करते अतिथि। स्रोत: संस्था
नारनौल। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट नारनौल और स्व. डॉ. प्रदीप शर्मा स्मृति समिति रेवाड़ी की ओर से रविवार को जाट धर्मशाला, रेवाड़ी में राज्यस्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक एवं विशिष्ट प्रतिभा सम्मान-2026 समारोह आयोजित किया गया। छात्रा कशिश ने अपने हाथों से बनाए सुंदर स्केच शोभा भारद्वाज और कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता शर्मिला धनखड़ को भेंट किए। इसमें शिक्षा, समाजसेवा और विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। संवाद