फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्पर्धा में कारोता की कबड्डी टीम रही प्रथम

Mon, 03 Aug 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 07 स्कूल परिसर में मैडल व सर्टिफिकेट दिखाती ​छात्राएं। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
नारनौल। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में राजकीय उच्च विद्यालय, कारोता की अंडर 17 कबड्डी की महिला खिलाड़ियों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अब ये सभी खिलाड़ी आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। छात्राओं की इस उपलब्धि पर स्कूल में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्याध्यापक विरेंद्र सिंह व सोमदत्त ने बताया कि स्कूल की कबड्डी टीम में हिमांशी, इशिका, अंकिता, खुशी, इंदूमति, मंजीता, प्रिया, दीक्षा, राधिका, साक्षी, कोमल व दिव्या शामिल थी। इन्होंने प्रतियोगिता के दौरान जिले की सभी टीमों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर सभी स्टाफ सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें