फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मगति टाली नहीं जा सकती : प्रद्युम्न

Sun, 21 Sep 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:62- श्री गोशाला धोलपोश आश्रम में हवन में आहुति डालते विधायक कंवर सिंह यादव व श्रद्ध
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। श्री गोशाला धोलपोश आश्रम महेंद्रगढ़ में भंडारा और वार्षिकोत्सव मनाया गया। प्रद्युम्न महाराज खानपुर आश्रम के संचालक का प्रवचन हुआ।
विज्ञापन

महाराज ने कहा कि मनुष्य के किए गए कर्म से ही कर्मफल का निर्धारण होता है। सुख-दुख सफलता, असफलता लाभ, हानि सब कुछ विधि का विधान है जो जीव के कर्मानुगत प्राप्त होता है। कर्मगति टाली नहीं जा सकती। इसलिए मनुष्य को सदैव सद्कर्म शुद्ध आचरण करना चाहिए। उन्होंने बताया कि गोसेवा मात्र से इस कलयुग में मनुष्य बहुत सारी विपत्तियों व विकृतियों से निजात पा सकते हैं।
विज्ञापन

विधायक कंवर सिंह यादव की ओर से 21 कुंडीय यज्ञ में आहुति दी गई। उन्होंने बताया मनुष्य की गति गोमाता की सेवा से ही सुधर सकती है यहां तक की जीव की मृत्यु हो जाती है तो हिंदू धर्म में श्रद्धांजलि वाले दिन गोदान का प्रावधान है। क्योंकि जीव को भवसागर व वैतरणी नदी से गौ माता ही पार अर्थात स्वर्ग लोक में ले जाती है। भंडारे में पांच हजार गोसेवकों व श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें