निजामपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुसनौता का सत्र 2023-24 का 12वीं कक्षा का रिजल्ट भी शत प्रतिशत रहा है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम पूरे क्षेत्र में अव्वल रहा।
विद्यालय के तीन विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किये। प्रथम स्थान करिश्मा पुत्री मूलचंद ने 500 में से 457 अंक, द्वितीय स्थान सुनीता पुत्री ग्यारसी लाल ने 455 अंक तथा तृतीय स्थान सन्नू कुमारी पुत्री खेमचंद ने 453 अंक प्राप्त करके हासिल किया। कुल 48 विद्यार्थियों में से 18 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल करके मेरिट लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया 30 बच्चों ने 60 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल करके फर्स्ट डिवीजन में अपना परचम लहराया। विद्यालय के प्राचार्य अजय कुमार ने इस उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों उनके अभिभावकों तथा स्टाफ सदस्यों को बधाई दी है।