फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में विश्वजीत का हुआ चयन

Thu, 02 May 2024 03:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिला महेंद्रगढ़ पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव संजय कुमार ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ के चार खिलाड़ी हरियाणा स्टेट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने गए थे। इसमें महेंद्रगढ़ के सीहोर गांव के विश्वजीत ने 585 किलोग्राम भार उठाकर 74 किलोग्राम जूनियर भार वर्ग में जिला महेंद्रगढ़ का नाम रोशन किया। जिसका नेशनल स्तर पर चयन हुआ है। हरियाणा पावरलिफ्टिंग संगठन के महासचिव गोपाल कृष्ण व संगठन के सभी सदस्यों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें