फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: क्रिकेट प्रतियोगिता में करीरा, भड़फ व बचीनी ने मारी बाजी

विज्ञापन
फोटो संख्या:70- गांव गाहड़ा में क्रिकेट खेलते ​खिलाड़ी--स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
कनीना। गांव गाहड़ा में चल रही बाबा भैया क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन दस टीमों के बीच पांच मुकाबले खेले गए। इस दौरान करीरा, भड़फ व बचीनी की टीमों ने बाजी मारी है।
विज्ञापन

खेल कमेटी सदस्य अजय यादव ने बताया कि दिन का पहला मैच बचीनी और खैराना के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए खैराना ने 60 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बचीनी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच ओवर में मुकाबला जीत लिया।
वहीं दूसरा मुकाबला छिथरौली और बुचावास के मध्य खेला गया। छिथरौली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में 68 रन बनाए। बुचावास में बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।
विज्ञापन

तीसरे मैच में भड़फ और नौसवा दादरी के मध्य खेला गया। नौसवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात ओवर में 80 रन बनाए परंतु भड़फ की टीम ने छह ओवर में लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया।
चौथा मैच धानिया झज्जर और मोहल्ड़ा के बीच खेला गया। मोहल्ड़ा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात ओवर में 60 रन बनाए। जवाब में धनिया की टीम ने 5.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की।
पांचवें मुकाबले में करीरा और गाहड़ा के मध्य मुकाबला खेला गया। करीरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच ओवर में 77 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गाहड़ा की टीम पांच ओवर में 50 रन ही बना सकी जिससे करीरा ने मैच जीत लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पारस, हैप्पी शर्मा कनीना, पुष्पेंद्र यादव, अक्षय स्वामी, अजीत, कृष्ण, राहुल, नरेश, रोहित, नवीन, दीपक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें