फोटो संख्या:56- डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन में साहेब काशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित करते फाउंडेश
महेंद्रगढ़। एसएलजी अमन फाउंडेशन की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन में साहब कांशीराम का 20वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। फाउंडेशन के चेयरमैन सुंदरलाल जोरासिया ने कहा कि साहब कांशीराम बहुजन समाज के स्वाभिमान, संघर्ष और राजनीतिक भागीदारी के प्रतीक थे। उन्होंने शोषित, वंचित और उपेक्षित वर्गों को अपने अधिकारों के लिए जागरूक किया तथा सामाजिक समानता का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं से कांशीराम के विचारों पर चलने और शिक्षा, सम्मान व अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद